सरिया का वजन निकालना सीखें || बिना तौले || हिंदी में

एक नए घर बनाने के लिए हमें constructional material यानि बालू ,गिट्टी, सीमेंट और सरिया(steel bar) की जरुरत होती है |लेकिन इन सब में एक बड़ी समस्या यह है की हमें दुकान पर सरिया का वजन निकलने में बहुत दिक्कत होती है तो

आज मैं यहाँ आपको सरिया का वजन निकालने का तरीका बताऊंगा वो भी ऐसा तरीका जिससे आप सरिया को बिना तौले उसका वजन आप निकाल सकेंगे जिससे दुकान पर सरिया लेने में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी , यहाँ बिना तौले सरिया का वजन निकालने का बहुत ही आसान तरीका बताऊंगा , जिससे आप भी बहुत ही कम समय में सरिया का वजन निकाल सकेंगे तो चलिए जानते हैं अपने सवालो के जवाब 👇👇


sariya ka wajan nikalna sikhe,What are the tolerance unit weight of steel bar as per isi code,how many steel bar in 1 bundle, D²/162 and  D²/162 deriv

    सरिया का वजन निकालने का तरीका

    यहाँ आपको सरिया का वजन निकलने का दो विधि बतलाया गया है , जिसमे से आपको जो पसंद आये और आसान लगे उस विधि का प्रयोग कर आप सरिया का वजन निकाल सकते हैं ---------

    • KG/Metre विधि से 
    • KG/Feet विधि से 

    सरिया का वजन निकलने का 1st तरीका :------

    ⚫पहला method = D²/162 kg/m 

    जहाँ , 

    D= diameter of bar

    ⚫सरिया का diameter विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे 8mm,10mm,12mm,16mm,20mm,25mm,32mm etc. 

    Ex:- मान लीजिये की आप 12mm का एक सरिया खरीद रहे हैं तो आप पहला method D²/162 की मदद से kg/m में वजन निकाल सकते हैं।

    12²/162 = 0.888 kg/m

    1. इसलिए हमारा यहाँ calculation करने के बाद, 12mm के 1m सरिया का वजन 0.888 kg आया
    2.  किन्तु किसी भी diameter के एक सरिया का standard length 12m होता है
    3. इसलिए 1m= 0.888kg 
    4. तो 12m= 12×0.888= 10.66kg यानी 12mm के एक सरिया का वजन 10.66kg आया। 


    ⚫सरिया industry या laboratory में एक standard length की तैयार की जाती है, जिसकी standard length “12m" होती है। 

    इसलिए, L= 12m



    सरिया का वजन निकलने का आपको एक shortcut बतलाता हूँ, D²×L/162

    1. इस formula पर हमेशा L= 12m put कीजिए और

    2.  जितना diameter का सरिया ले रहे हैं उतना D के जगह put कर दीजिए

    3.  result आपके सामने है 12²×12/162= 10.66kg 


    Unit Weight of steel is D²/162 and how is it derived?

    अब आप doubt में होंगे कि "D²/162" formula कहाँ से आया, तो चलिए आपको derivation कर बतलाते हैं। 


    चुकी, Density = mass/volume  होता है। 

    Notes:- density of steel bar= 7850 kg/m³1m= 1000mm.
    Weight of steel bar kg/m (mass) =  Density of steel bar(ρ) × volume of steel(v)

     = 7850 kg/m³ ×  π/4 × D² × L

    जहाँ, L= length (metre). 

    •  = 7850 kg/1000×1000×1000  ×  0.785×D²×1000

    •  = 7850/1000×1000  ×  0.785×D²

    •  = 0.00785 × 0.785×D²

    • = 0.0061622 × D²

    • = D²/1/0.0061622

    • = D²/162.279m या  D²/162 kg/m
    तो अब आप समझ ही गए होंगे कि "D²/162" formula कहाँ से आया।

    Must Read :-- 100 Square Feet छत की ढलाई में सीमेंट बालू गिट्टी कितना लगेगा ?


    सरिया का वजन निकलने का दूसरा तरीका :------

    ⚫दूसरा method = D²/533 kg/ft. 

    जहाँ,

    D= diameter of steel bar 


    Ex:- मान लीजिये की आप 12mm का एक सरिया खरीद हैं तो आप दूसरा method D²/533 की मदद से kg/ft में वजन निकाल सकते हैं। 

    12²/533= 0.27 kg/ft 

    • यानी ये हमारा 1ft सरिया का वजन 0.27kg आया 
    • किन्तु हमारा किसी भी diameter के एक सरिया का standard length 40 feet होता है, 
    • इसलिए 1ft = 0.27kg तो 
    • 40ft = 40×0.27= 10.80kg आया। 

    इस method से भी हमारा result पहला method के ही similar आया , बस changing केवल इतना है कि पहला method में L= 12m लिए थें और दूसरा method में L= 40ft लिया

    यहां हम सरिया की लंबाई फिट में लेंगे, हमलोग जानते हैं कि एक सरिया की standard length 12m होती है और 1m= 3.28ft होता है, इसलिए 12m = 12×3.28 = 40'(40 फीट)

    So, L= 40'



    सरिया का वजन निकलने का आपको एक एक shortcut बतलाता हूँ, D²×L/533

    इस formula पर हमेशा L= 40ft put कीजिए और जितना diameter का सरिया ले रहे हैं उतना D के जगह put कर दीजिए result आपके सामने है :- 12²×40/533= 10.80kg

    Unit Weight of steel is D²/533 and how is it derived?

    अब आप doubt  में होंगे कि "D²/533" formula आया कहाँ से, तो चलिए आपको derivation कर बतलाते हैं। 


    चुकी, D²/162.279m = D²/162.279×3.28ft

    = D²/532.275ft या D²/533 kg/ft

    चुकी (1m= 3.28ft

    Note:- standard length of steel bar = 12m या 40ft, 

    • The diameter of the steel bar may be 8mm,10mm,12mm,16mm,20mm,25mm,32mm,40mm etc


    What are the tolerance in unit weight of steel bars as per the IS code

    जब भी आप दुकान से सरिया ले रहे हैं तो, Quality और Quantity अच्छी तरह से check करना जरूरी है क्योंकि बिना check किए उसका सही rate लगाना मुश्किल हो जाता है, तो चलिए जानते हैं weight tolerance के बारे में :


    ⚫Weight Tolerance :- (IS: 1786-2008)

    1.  8mm to 10mm = +/— 7%
    2. 12mm to 16mm = +/— 5%
    3. 20mm to 32mm = +/— 3%

    Example :----

    1. जैसे 12mm के एक सरिया का वजन 10.66kg है |

    2.  तो सरिया को ज्यादा दिन हो जाने के कारण उसमें जंग (rust) लग जाता है |

    3.  जिसके कारण सरिया के weight में कुछ अन्तर आ सकता है |

    4. तो Indian standard (IS) के अनुसार सरिया के weight में maximum कितना अन्तर आना चाहिए, इसी को “Weight Tolerance" कहते हैं |

    10.66kg×5/100= 0.533kg यानी, 10.66—0.533= 10.127kg या 10.66+0.533= 11.193kg.

    • यानी, 12mm सरिया का वजन 10.66kg है तो मैंने IS: weight tolerance के अनुसार 10.66kg का 5% निकाला तो 0.533kg आया

    • इसके बाद हमने 10.66kg में से एक बार 0.533kg घटाया और एक बार जोड़ा मतलब, सरिया 10.66kg का है तो किसी कारण इसके weight में अन्तर आएगा भी तो maximum 10.127kg से कम सरिया का वजन नहीं होना चाहिए।

    • इसी तरह आप किसी भी diameter के सरिया का weight tolerance निकाल सकते हैं |


    How many steel bar in one bundle

    अगर आप BUNDLE में सरिया को खरीद रहे हैं तो आपको जानना जरूरी है कि किसी भी diameter का सरिया एक bundle में कितना होता है, तो चलिए बताते हैं |


    Steel Size No. of bars per bundle Weights
    8 mm 10 47.41kg
    10 mm 7 51.85kg
    12 mm 5 53.33kg
    16 mm 3 56.89kg
    20 mm 2 59.26kg
    25 mm 1 46.30kg
    32 mm 1 75.85kg

    इस टेबल को मैं इसी में से steel size 12 mm को लेकर समझा रहा हूँ 
    • जैसे आपको steel size 12 mm का सरिया 1 बंडल लेना है |

    • अब 12 mm का 1 बंडल में 5 सरिया आता है उसी को मैंने no. of bars per bundle में लिखा है |

    • अब 12 mm के 1 बंडल का वजन डायरेक्ट मैंने आपको weights सेक्शन में कैलकुलेशन करके 53.33kg लिख दिया है |

    • अब इसी हिसाब से आप जितने mm के steel size का सरिया का बंडल लेना चाहते है उसका वजन आप इस टेबल के माध्यम से डायरेक्ट देख सकते हैं और कैलकुलेशन कर सकते हैं |



    How to convert kilogram to quintal

    जब भी आप दुकान पर सरिया लेने जाएंगे तो, दुकानदार आपको सरिया का दाम (rate) “quintal या Tonne" में बताएगा क्योंकि market में सरिया quintal में ही मिलता है, लेकिन आपका सरिया का वजन calculation करने के बाद यदि 46.30kg आया और आपको दुकानदार को सरिया का दाम quintal में ही देना है तो चलिए बताते हैं कि कैसे आप दाम quintal में देंगे ;

    Example :----

    जैसे मान लिया, market में सरिया का rate 4300 रुपये per quintal है और आपको calculation करने के बाद सरिया का वजन 46.30kg आया तो

    Note:-

    • 1 quintal = 100kg.
    • 1 tonne = 1000kg.

    • चुकी,   100 kg = 4300 रुपया 
    • इसलिए 1 kg = 4300/100 रुपया 
    • इसलिए,  46.30kg = 4300 × 46.30kg /100
    •  = 1990.90 या 1991 रुपया 

    इसलिए finally हमारा 46.30kg का दाम (rate) 1991 रुपया आया।



    सरिया का वजन कैसे निकाले बिना तौले विडियो द्वारा समझे


    Derivation of D²/162 formula and D²/533 formula विडियो द्वारा समझे



    निष्कर्ष

    यहाँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आपलोग जरुर समझ गए होंगे की सरिया का वजन कैसे निकाले , weight Tolerance क्या होता है , 1 बंडल में कितना सरिया होता है , kg से quintal में कैसे कन्वर्ट करे , D²/162 और D²/533 formula कहा से आया |  I hope ये आर्टिकल आपलोगों को पसंद आया होगा |

    यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो सभी इंजिनियर भाइयों के पास शेयर जरुर करे और कमेंट भी जरुर करे😊😊

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Bottom Post Ad