Msword के Layout menu की पूरी जानकारी हिंदी में || Msword Tutorial

यहाँ आपलोगों को हम MS Word के Layout menu के बारे में विस्तार से बतलाने वाले हैं , MS Word के Layout menu के हर एक कमांड की जानकारी आपलोगों को यहाँ फोटो के साथ सरल भाषा मे बतलाने वाले हैं | आपको हम बताते चले की MS Word के प्रत्येक menu अपने आप में एक बहुत बड़ा है जिसके द्वारा हम इतने कार्य कर सकते हैं जिनकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं |

बस चाहिए तो हमें ज्ञान इसी के कारन हम ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं लेकिन हम इस post में आपको MS Word के Layout menu के बारे में विस्तार से बतलाने वाले हैं जिससे आप बहुत कुछ नया कर सके तो चलिए जानते है MS Word के Layout menu के बारे में 👇👇

हमारे YouTube Channel पर subscribe कर प्लीज 1000 subscriber का सपोर्ट दें

msword layout menu in hindi,msword layout tab in hindi,msword page layout tab,page layout in word,msword page layout tab hindi,Page Layout in MS Word

    MS Word Layout Menu in Hindi

    • सबसे पहले आप अपने लैपटॉप में MS Word को open कर लीजिये , अगर आपको MS Word open करना नहीं आता तो उस पर मैं पहले से आर्टिकल लिख चूका हूँ उसे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे |

    • menu bar में Layout लिखा होगा उस पर क्लिक करे |

    • इतना करते ही MS Word में Layout menu open हो जायेगा |

    • MS Word का Layout menu कुल 03 भागो में बटा हुआ होता है |
    msword layout menu in hindi,msword layout tab in hindi,msword page layout tab,page layout in word,msword page layout tab hindi,Page Layout in MS Word
    1. Page Setup
    2. Paragraph
    3. Arrange

    1. Page Setup

    इस भाग में कुल आपको 07 कमांड मिलते हैं | इन सभी के द्वारा MS Word में पेज को एडिट किया जाता है , जिसको जो बनाना है उसके हिसाब से इस पेज को page setup के कमांड द्वारा ही एडिट किया जाता है |

    msword layout menu in hindi,msword layout tab in hindi,msword page layout tab,page layout in word,msword page layout tab hindi,Page Layout in MS Word

    • Margins - इस पर क्लिक करने पर आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं जो की पेज के margins को एडिट करने का कार्य करते हैं |

      आप जैसे ही कोई दूसरा ऑप्शन चुनेंगे तो आप देखेंगे की उस ऑप्शन के अनुसार ही आपके पेज में लिखने का जगह बदल गया |

      इसे आप खुद से कर के देखे |

    • Orientation - इसमें आपको दो ऑप्शन मिलता है जो की पेज को खड़ा या पड़ा करने का कार्य करता है |

      जैसे ही आप landscape को चुनते हैं तो आपका पेज खड़ा से पड़ जाता है और जैसे ही आप portrait को चुनते हैं तो पेज पडा से खड़ा हो जाता है |

      इसे आप खुद से कर के देखे , आपको समझ में आ जायेगा |

    • Size - इसमें आपको पेज के विभिन्न आकार को चुनने का ऑप्शन मिलता है , इसका कार्य यह होता है की आपको MS Word में जिस तरह का डॉक्यूमेंट बनाना है उस तरह के डॉक्यूमेंट के साइज़ का चुनाव करवाना |

      आप जैसे ही इसमें से कोई भी ऑप्शन को चुनते हैं तो उस ऑप्शन के हिसाब से आपका पेज का आकार हो जाता है |

    • Columns - इसमें आपको 1 , 2 , 3 , 4 इसी तरह का ऑप्शन मिलता है , इसमें से कोई भी ऑप्शन को आप जैसे ही चुनते हैं तो आप देखेंगे की ऊपर में ruler bar उस संख्या के हिसाब से बट जाता है |

      इसका प्रयोग वे लोग ज्यादा करते हैं जो MS Word में कोई school या hotel का receipt बना रहे हो |

    • Breaks - इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं जिसका प्रयोग कर हम पेज को कई भाग में विभाजित कर सकते हैं |

      जैसे आप MS Word में कोई ऐसा एक फाइल open कर लीजिये जो कम से कम 4-5 पेज का हो और अब breaks में से कोई भी ऑप्शन पर क्लिक करें |

      आप देखेंगे की उस ऑप्शन के हिसाब से ही आपका पेज विभाजित हो गया |

      आप उन ऑप्शन को पढ़कर यह अंदाजा लगा सकते हैं की वो कितने भागो में हमारे पेज को तोड़ेगा |

    • Line Numbers - इस कमांड में आपको 5-6 ऑप्शन मिल जाते हैं जिसके द्वारा आप पेज पर लिखे text को कुछ अच्छा बना सकते हैं |

      सबसे पहले आप MS Word में 3-4 पेज का कोई text फाइल open कर लीजिये , अब आप इस कमांड के कोई भी ऑप्शन पर क्लिक करें

      आप देखेंगे की text के पहले क्रमानुसार में 1,2,3 ऐसे ही कर के सभी में लग चूका है |

      आप ऑप्शन को पढ़कर समझ ले की वह कहाँ से किन किन text पर numbering लगाएगा |

    • Hyphenation - यह कमांड बहुत ही मजेदार है लेकिन इसे आपको समझने की जरुरत है की यह कैसे काम करता है |

      सबसे पहले आप 1-2 पेज का text फाइल open कर ले 

      अब आप इस कमांड में Automatic ऑप्शन को चुने |

      जैसे ही आप इस ऑप्शन को चुनते हैं तो आप देखेंगे की जो पेज पर text था वह पुरे पेज में adjust हो गया यानी की जो word लम्बा होने के कारन से पहले नीचे वाले line में था वह अब आधा ऊपर वाले line में और आधा नीचे के शुरूआती line में आ गया |

      आप इसे नीचे फोटो में देखकर समझे |

      msword layout menu in hindi,msword layout tab in hindi,msword page layout tab,page layout in word,msword page layout tab hindi,Page Layout in MS Word


    2. Paragraph

    इस भाग में कुल आपको दो ऑप्शन मिलता है जो MS Word में open text को एडिट करने का कार्य करता है | इसका काम सिर्फ text के बीच स्पेस को कम या ज्यादा करना होता है |

    msword layout menu in hindi,msword layout tab in hindi,msword page layout tab,page layout in word,msword page layout tab hindi,Page Layout in MS Word

    • Indent - इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं , जिसके द्वारा आप दो text के बीच दाये से बाये या बाये से दाये के बीच के स्पेस को कम या ज्यादा किया जाता है |

      सबसे पहले आप दो text को सेलेक्ट कर ले |

      अब आप Left या Right दोनों में से कोई भी कमांड के संख्या को बढ़ाये आप देखेंगे की उसके अनुसार आपका दो text के स्पेस बढ़ रहा है |

      इस तरह आप कोई भी कमांड का उपयोग करे और खुद से समझे |

    • Spacing - इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं , जिसके द्वारा आप दो text के बीच ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर के बीच के स्पेस को कम या ज्यादा किया जाता है |

      सबसे पहले आप दो text को सेलेक्ट कर ले , इसमें आप ऊपर और नीचे के दो text को सेलेक्ट करे |

      अब आप Before या After दोनों में से कोई भी कमांड के संख्या को बढ़ाये आप देखेंगे की उसके अनुसार आपका दो text के स्पेस बढ़ रहा है |

      इस तरह आप कोई भी कमांड का उपयोग करे और खुद से समझे |

    3. Arrange

    इस भाग में कुल आपको 08 कमांड मिल जाते हैं , जिसके द्वारा आप MS Word के पेज पर text फाइल में कोई भी फोटो या शेप को एडिट कर सकते हैं |

    msword layout menu in hindi,msword layout tab in hindi,msword page layout tab,page layout in word,msword page layout tab hindi,Page Layout in MS Word

    सबसे पहले तो कोई ऐसा फाइल open करे जिसमें text के साथ फोटो या शेप हो , अगर वैसा फाइल नहीं है तो आप text फाइल को open कर आप MS Word के insert menu के द्वारा आप फोटो या शेप को पेज पर ला सकते हैं |

    • Position - इस कमांड के द्वारा आप text के बीच में जो फोटो या शेप है उसके स्थिति को आप इधर से उधर कर सकते हैं |

      सबसे पहले तो कोई ऐसा फाइल open करे जिसमें text के साथ फोटो या शेप हो , अगर वैसा फाइल नहीं है तो आप text फाइल को open कर आप MS Word के insert menu के द्वारा आप फोटो या शेप को पेज पर ला सकते हैं |

      अब उस फोटो या शेप को आप सेलेक्ट कर ले , अब आप position कमांड में से कोई भी ऑप्शन को चुने तो आप देखेंगे की वह फोटो ऑप्शन के अनुसार text के बीच में आ जाएगा |
    • Wrap Text - इस कमांड के द्वारा आप फोटो या शेप के साथ वाले text में text को आप एडिट कर सकते हैं , इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं |

      इसके लिए सबसे पहले तो आप Position कमांड का use कर ले जो मैंने ऊपर में बताया है , अब आप जैसे ही wrap text के ऑप्शन को चुनते हैं तो आप देखेंगे की फोटो के बीच वाला text का जगह बदल रहा है |

      आपको जहाँ text को रखना है वैसा वाला ऑप्शन चुनकर उसे adjust कर दे |

    • Bring Forward & Send Backward - इसके द्वारा आप text या फोटो को एक दुसरे के ऊपर या नीचे कर सकते हैं |

    • Selection Pane - इसका कोई ख़ास इस्तेमाल नहीं है , इस पर जैसे ही आप क्लिक करोगे तो बगल में दाई ओर एक bar खुल जाएगा |

    • Align - इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं जिसके द्वारा आप फोटो या शेप को बायीं से दाई या ऊपर से नीचे कर सकते हैं |

      सबसे पहले आप फोटो या शेप को सेलेक्ट कर ले |

      अब आप align कमांड का कोई भी ऑप्शन को चुने तो आप देखेंगे की उस ऑप्शन के अनुसार आपका फोटो या शेप भी भाग रहा है |

    • Group - इस कमांड का प्रयोग कर आप MS Word में एक बार में दो या तीन या अनेको फोटो या शेप को एक बार में group में लाकर उसे इधर से उधर कर सकते हैं |

      सबसे पहले आप MS Word में 2-3 फोटो या शेप को लाये |

      अब आप एक फोटो को सेलेक्ट कर ले , उसके बाद शिफ्ट बटन को दबाये हुए एक और फोटो पर क्लिक करे , इसी तरह शिफ्ट बटन को दबाये हुए आप अनेको फोटो को एक बार में सेलेक्ट कर सकते हैं |

      इसके बाद आप Group कमांड पर क्लिक कर आप group ऑप्शन पर क्लिक करें तो आप देखेंगे की वो सभी फोटो या शेप एक ही group में आ गया अब आप जैसे ही एक फोटो पर क्लिक करेंगे तो आपका सभी फोटो या शेप सेलेक्ट हो जाएगा |

    • Rotate - इसका प्रयोग कर आप फोटो या शेप को rotate कर सकते हो , इसका प्रयोग तो आप लोग मोबाइल में भी जरुर करते होंगे |

      सबसे पहले कोई फोटो या शेप को सेलेक्ट कर ले |

      अब आप rotate कमांड में से कोई भी ऑप्शन को चुनकर आप फू या शेप को घुमा सकते हैं |

    निष्कर्ष

    यहाँ दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट box में जरुर बताये और इस जानकारी को अपने सभी दोस्तों के पास शेयर जरुर करें ताकि वो भी कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त कर सके |

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Bottom Post Ad