Mspaint का Home menu हिंदी में || Mspaint Tutorial

आज यहाँ हम आपलोगों को MS Paint के home menu के बारे में विस्तार से बतलाने वाले हैं , MS Paint के home menu  के हर एक कमांड की जानकारी आपलोगों को यहाँ फोटो के साथ सरल भाषा मे बतलाने वाले हैं | अगर आपलोगों को MS Paint के फाइल menu के बारे में पढ़ना है तो यहाँ क्लिक करे | अगर आपने इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ा तो मेरा विश्वास है की आपलोगों को MS Paint के home menu के बारे में जानने के लिए कही और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तो चलिए जानते है MS Paint के home menu के बारे में 👇👇

MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint

    MS Paint home menu in hindi

    • सबसे पहले आप अपने लैपटॉप में MS Paint को open कर लीजिये , अगर आपको MS Paint open करना नहीं आता तो उस पर मैं पहले से आर्टिकल लिख चूका हूँ उसे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे |
    • menu bar में आपको home लिखा होगा उस पर क्लिक करे या इसका shortcut keys Alt+H को प्रेस करे |
    • इतना करते ही MS Paint में home menu open हो जायेगा
    • MS Paint का home menu कुल 5 भागो में बटा हुआ होता है|
    1. CLIPBOARD
    2. IMAGE
    3. TOOLS
    4. SHAPES
    5. COLORS

    MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint



    1. CLIPBOARD :-----

    clipboard में आपको cut , copy और paste करने का ऑप्शन मिलता है | इस clipboard की सहायता से आप किसी word , फोटो को cut , copy और paste कर सकते हैं | चलिए जानते हैं एक-एक करके इन सब के बारे में

    MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint

    • CUT :---- इस कमांड की सहायता से आप किसी words या फोटो या सेलेक्ट किये हुए भाग को एक जगह से काटकर दुसरे जगह paste कर सकते हैं 
    1. सबसे पहले किसी word या फोटो या सेलेक्ट करे कोई area को |

    2. अब cut पर क्लिक करे या इसका shortcut keys Ctrl+X को प्रेस करे |

    3. इतना करते ही वो word या फोटो या सेलेक्वट किया हुआ भाग वहां से cut हो जायेगा |

    4. याद रखे cut किये हुए word या फोटो को सिर्फ एक ही बार कही paste कर सकते हैं |

    • COPY :----- इस कमांड की सहायता से आप किसी word या फोटो या सेलेक्कोट किये हुए भाग को copy कर दुसरे जगह paste कर सकते हैं 
    1. सबसे पहले किसी word या फोटो को सेलेक्ट करे |

    2. अब copy पर क्लिक करे या इसका shortcut keys Ctrl+C को प्रेस करे |

    3. इतना करते ही वो word या फोटो वहां से copy हो जायेगा |

    4. याद रखे copy किये हुए word या फोटो को कही भी अनगिनत paste कर सकते हैं |

    • PASTE :----- इस कमांड की सहायता से आप किसी cut या copy किये गए word या फोटो या सिलेक्कोशन area को कही भी paste कर सकते हैं 
    1. सबसे पहले किसी words या फोटो या सेलेक्कोट area को cut या copy करे |

    2. अब paste पर क्लिक करे या इसका shortcut keys Ctrl+V को प्रेस करे |

    3. इतना करते ही वो cut या copy किया हुआ words या फोटो या सेलेक्ट किया हुआ भाग का नया item आ जायेगा जिसे आप मूव करके कही भी लगा सकते हैं |

    नोट:--- paste में आपको paste from का भी एक ऑप्शन मिलेगा , जिसके द्वारा आप अपने MS Paint में open किये गए फाइल में या new बनाये गए drawing में आप एक और फोटो ला सकते हैं , जानिए निचे कैसे 

    1. सबसे पहले आप कोई भी new drawing बनाये या कोई पहले से सेव फाइल को open करे |

    2. अब आप clipboard में उपस्थित paste के पास क्लिक करियेगा तो आपको paste from का ऑप्शन मिलेगा , उस पर क्लिक करे |

    3. अब आपका फाइल स्टोरेज open हो जायेगा |

    4. इसमें से किसी फाइल को सेलेक्ट करे |

    5. इसके बाद open पर क्लिक करे |

    6. इतना करते ही पहले से open किये गए या बनाये गए drawing में एक और आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया drawing आ जायेगा |

    2. IMAGE :-----

    image में आपको select , crop , resize और rotate करने का ऑप्शन मिलता है | इस image की सहायता से आप किसी word , फोटो या सेलेक्ट किये हुए भाग को select , crop , resize और rotate कर सकते हैं | चलिए जानते हैं एक-एक करके इन सब के बारे में

    MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint

    1️⃣SELECT :------  इस कमांड की सहायता से आप MS Paint में किसी area को सेलेक्ट कर उसका cut , copy , crop और resize कर सकते हैं 

    इसमें आपको 6 कमांड्स मिलते हैं 

    • Rectangular selection :-----  इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में आयताकार सिलेक्शन कर सकते हैं |
    • Free -form selection :------   इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में कोई भी आकर का सिलेक्शन कर सकते हैं |
    • Select all :----   इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल को  पूरा सिलेक्शन कर सकते हैं |
    • Invert selection :-----    इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में  जितना area सेलेक्ट किये हैं , उस को छोड़कर डायरेक्ट बाकि बचे area को सेलेक्ट कर सकते हैं |
    • Delete :-----   इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में सिलेक्शन area को डायरेक्ट डिलीट कर सकते हैं |
    • Transparent selection :---   इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में सिलेक्शन area को जब आप मूव करेंगे तो आपको उसके पीछे वाला नहीं दिखाई देगा लेकिन जब आप इस ऑप्शन को टिक कर देंगे तो आपको सिलेक्शन area के पीछे वाला भी दिखाई देगा |

    2️⃣CROP :------

    • इसके द्वारा आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में सिलेक्शन area को crop यानि उस स्थान से काट सकते हैं 
    1. सबसे पहले आप MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल में कोई भी आकर का सिलेक्शन करे |

    2. अब आप crop पर क्लिक करे |

    3. इतना करते ही वह से उतना area हट जायेगा |

    3️⃣RESIZE :------

    • इसके द्वारा आप  MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल के साइज़ को बढ़ा या घटा सकते हैं |
    1. सबसे पहले कोई फाइल open कर ले या new drawing बना ले नहीं तो फिर blank पेज को ही छोड़ दे |
       
    2. अब resize पर क्लिक करे |

    3. अब छोटा सा resize का box खुलेगा उसमे आप percentage के अनुसार या pixel के अनुसार संख्या डालकर ok करे |

    4. आपके द्वारा डाला गया number के अनुसार आपका इमेज के साइज़ change हो जायेगा |

    4️⃣Rotate :------

    • इसके द्वारा आप  MS Paint में open किये गए फाइल या drawing किये गए फाइल को rotate कर सकते है यानि दाये का बाये और ऊपर का निचे अपनी मर्ज़ी अनुसार 
    1. सबसे पहले कोई फाइल open कर ले या new drawing बना ले |

    2. अब rotate पर क्लिक करे , इसमें आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे |

    3. उनमे से अपनी मर्ज़ी अनुसार कोई भी चुन ले |

    4. आप जो भी चुनेंगे वैसा ही इमेज भी हो जायेगा |

    3. TOOLS :-----

    tools में आपको eraser , brush , pencil ,text etc  का ऑप्शन मिलता है | इस tools की सहायता से आप किसी word , फोटो या सेलेक्ट किये हुए भाग को मिटा सकते हैं या लिख सकते हैं | चलिए जानते हैं एक-एक करके इन सब के बारे में

    MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint

    • PENCIL :----  इसके द्वारा आप MS Paint में पेंसिल की तरह लिख सकते हैं |
    1. सबसे पहले एक new पेज ले ले या अगर आपको किसी फोटो पर पेंसिल चलाना है तो उस फोटो को open कर ले |

    2. अब pencil पर क्लिक करे |

    3. अब जैसे ही आप drawing area में आकर अपने माउस को क्लिक रखते हुए मूव करेंगे वैसे वैसे drawing area में पेंसिल चलेगा |

    • Fill with color :----  इसके द्वारा आप MS Paint में कोई नयी बनायीं गयी शेप में कलर को भर सकते हैं 
    1. सबसे पहले drawing area में कोई नयी शेप बना ले |

    2. उसके बाद fill with color पर क्लिक करे |

    3. उसके बाद बनायीं गयी शेप में अपने cursor को ले जाकर क्लिक करे |

    4. इतना करते ही उस शेप में कलर fill हो जायेगा |

    • TEXT :-----  इसके द्वारा आप MS Paint में कही भी drawing area में text को लिख सकते हैं 
    1. सबसे पहले text पर जाकर क्लिक करे |

    2. अब drawing area में जाकर कही भी माउस से क्लिक करते हुए मूव करना है तो वह पर text लिखने का ऑप्शन आ जायेगा |

    3. अब वहां text लिखे |

    4. अगर आपको text के साइज़ को बड़ा या छोटा करना हैया कलर change करना है तो उस text को सेलेक्ट करे या shortcut keys Ctrl+A को प्रेस करे फिर आपको सबसे ऊपर ribbon bar में साइज़ का ऑप्शन दिखेगा उसमे से सेलेक्ट करे फिर कलर बार से आप कोई कलर चुन ले |

    5. अब आप देखेंगे की आपके text का साइज़ और कलर दोनों में changing आ जायेगा |

    • ERASER :----  इसके द्वारा आप बनाये गए drawing को इरेज़र कर सकते है 
    1. सबसे पहले कोइ drawing बना ले |

    2. अब इरेज़र पर क्लिक करे |

    3. अब जहाँ आपको मिटाना है वह पर cursor को ले जाकर क्लिक करते हुए माउस को मूव करे |

    4. आप जितना area में मूव करेंगे उतना area erase हो जायेगा |

    नोट :--- आप इरेज़र के साइज़ को बढाने के लिए Ctrl+(+) को प्रेस करे , आपको जितना साइज़ बढ़ाना है उतना ही कण्ट्रोल के साथ प्लस बटन को प्रेस करे उसी तरह इरेज़र के साइज़ को घटाने के लिए  Ctrl+(-) को प्रेस करे , आपको जितना साइज़ घटाना है उतना ही कण्ट्रोल के साथ माइनस बटन को प्रेस करे |


    • Color picker :---  इसके द्वारा आप किसी इमेज से कलर को चुन सकते हैं |
    1. मान लीजिये की आपको ऐसे कलर की आवश्यकता पड़ गयी जो MS Paint में उपलब्ध नहीं है और उस कलर की आपको आवश्यकता है तो 

    2. सबसे पहले वो फोटो open कर ले जिसमे आपके मन लायक कलर है 

    3. अब कलर picker पर क्लिक करे |

    4. अब फोटो में जहा का कलर आपको पसंद है वह पर cursor को ले जाकर क्लिक करे |

    5. इतना करते ही आपका वो कलर MS Paint में सेलेक्ट हो जायेगा |

    • Magnifier :---  इसके द्वारा आप किसी फोटो को zoom करके उसे देख सकते हैं 
    1. सबसे पहले कोई फोटो open कर ले |

    2. अब magnifier पर क्लिक करे |

    3. अब फोटो के पास cursor को ले जाकर क्लिक करे तो वो फोटो बड़ा हो जायेगा , आपको जितना बड़ा करना है उतना ही उस फोटो पर क्लिक करते रहे |

    • Brushes :----  इसके द्वारा आप बहुत सारे design से MS Paint में ब्रश से पेंटिंग कर सकते हैं 
    1. brushes पर क्लिक करे |

    2. इसमें आपको बहुत सारे design का ब्रश का ऑप्शन मिलेगा |

    3. अपने मन अनुसार कोई भी ब्रश को सेलेक्ट करे |

    4. अब drawing area में आकर क्लिक करते हुए माउस को मूव करे तो वहां आपका पेंटिंग बनते जायेगा |

    4. SHAPES :-----

    shapes में आपको अलग अलग design के शेप और आउटलाइन का ऑप्शन मिलता है | इस shapes की सहायता से आप drawing area में नयी shape को बना सकते हैं | चलिए जानते हैं एक-एक करके इन सब के बारे में

    MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint

    • सबसे पहले आपको अलग अलग आकर के आपको बहुत सारे shape मिलते हैं 
    1. इनमे से कोई भी शेप को सेलेक्ट करे |

    2. अब drawing area में आकर क्लिक करते हुए माउस को मूव करे |

    3. तो आपका सेलेक्ट किया हुआ शेप वह पर बन जायेगा |

    • OUTLINE :---  इसके द्वारा आप drawing area में बनाये गए शेप को अलग अलग design दे सकते हैं 
    1. सबसे पहले कोई भी शेप को बनाये |

    2. अब आउटलाइन में जाकर कोई भी ऑप्शन चुने |

    3. अब आप देखेंगे की आपके चुने हुए style से उस शेप का किनारा भाग का design चने हो जायेगा |

    • FILL :---  इसके द्वारा भी drawing area में बनाये गए शेप को अलग अलग design दे सकते हैं 
    1. सबसे पहले कोई भी शेप को बनाये |

    2. अब आउटलाइन में जाकर कोई भी ऑप्शन चुने |

    3. अब आप देखेंगे की आपके चुने हुए style से उस शेप का किनारा भाग का design चने हो जायेगा |

    5. COLORS :-----

    इसमें आपको कलर , शेप के किनारा साइज़ , paint 3d का ऑप्शन मिलता है | इसका भी MS Paint में बहुत ही महत्वपूर्ण काम है | आये निचे एक एक करके उनके बारे में जानते हैं 

    MS Paint home menu,MS Paint paint in hindi,MS Paint tools,Drawing tool in Hindi,shortcut keys of home menu,shortcut keys of home menu in MS Paint,MS Paint

    • Size :----  इसके द्वारा आप शेप द्वारा बनाये गए design का किनारा भाग की मोटाइ को कम या ज्यादा कर सकते हैं 
    1. सबसे पहले size में जाकर कोई भी मोटाइ को चुने |

    2. अब आप shapes सेक्शन में से कोई भी shape को चुने |

    3. अब drawing area में उस शेप को बनाये |

    4. आप देखेंगे की आपने जितना size में मोटाइ को चुना था उतना ही मोटाइ का आपका design बनेगा |

    • color 1 :----
    1. इसमें वो कलर सेलेक्ट किया हुआ रहता है जिसे आप fill with color के माध्यम से किसी शेप में उस कलर को fill करते हैं |

    2. इसका कलर आप बगल में दाई तरफ दिए गए कलर्स में से कोई भी कलर पर क्लिक कर उस कलर को change कर सकते हैं |

    • color 2 :----
    1. इसमें वो कलर सेलेक्ट किया हुआ रहता है जो आपके new page का कलर रहता है |

    2. इसका कलर आप बगल में दाई तरफ दिए गए कलर्स में से कोई भी कलर पर क्लिक कर उस कलर को change कर सकते हैं |

    3. कलर change करते समय याद रखे की आप सबसे पहले color 2 पर क्लिक कर ले तब आप कलर change करे |

    • Edit Colors :----
    1. अगर आपको MS Paint में दिए गए solid color पसंद नहीं है तो आप edit colors पर क्लिक करके अपने मन अनुसार कलर को चुने और उसके बाद ok पर क्लिक करे |

    • Edit with paint 3D :-----
    1. इस ऑप्शन का उपयोग वे लोग ज्यादा कर पाएंगे जो 3D paint सॉफ्टवेर के बारे में जानते हैं |

    2. इस पर क्लिक करते ही MS Paint में बनाये गए drawing को 3D paint सॉफ्टवेर में ले जा सकते हैं |

    3. फिर वहा से आप कुछ भी एडिटिंग कर उसे सेव कर सकते हैं |


    What is The Shortcut keys of Home menu

    Home menu command Shortcut keys
    Cut Ctrl+X
    Copy Ctrl+C
    Paste Ctrl+V
    Crop Ctrl+Shift+X
    Resize Ctrl+W
    Select all Ctrl+A
    Size में बढ़ाना है Ctrl के साथ (+) बटन को दबाते रहे
    Size में घटाना है Ctrl के साथ (-) बटन को दबाते रहे


    निष्कर्ष

    यहाँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आपलोग जरुर समझ गए होंगे की MS Paint का home menu क्या है , इसके कार्य क्या हैं , इनके shortcut keys क्या है | I hope ये आर्टिकल आपलोगों को पसंद आया होगा |

    यदि आपको हमारा post अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के पास शेयर जरुर करियेगा एवं कमेंट करना ना भूलेऔर हमारे वेबसाइट के notification को ऑन कर लीजियेगा ताकि आपको इसी तरह की नयी और बेस्ट जानकारी आपको मिलते रहे 😊😊

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Bottom Post Ad