YouTube Channel पर Verification Badge कैसे लगाये ? Verification Badge क्या होता है ? Verification Badge in YouTube Channel

यहाँ हम आपको बतलाने वाले हैं की आप कैसे अपने YouTube Channel पर Verification badge लगा सकते हैं ? YouTube Channel पर verification badge क्या होता है ? इसकी क्या शर्ते हैं ? हमें क्या सावधानियां रखनी चाहिए | आपने बहुत सारे YouTube channel पर एक सही का टिक लगा हुआ देखा होगा , जिसे verification badge कहते हैं | इस verification badge को देखकर हमें भी लगता है की ये verification badge हमारे चैनल पर क्यों नहीं है / कैसे लगा सकते हैं |

आपको हम बताते चले की YouTube channel पर इस verification badge को लगाने के लिए कुछ शर्तें हैं जिनको पूरा करने के बाद ही आप इसे लगा सकते हैं | इस post में हम आपको सारी शर्तों को बताएँगे एवं इसे कैसे आप अपने channel पर लगा सकते हैं , तो चलिए आर्टिकल को पढ़ते हैं 👇👇


youtube channel par verification badge kaise lagaye,YouTube verification badge,how to add verification badge to youtube channel,how to verified youtube channel

    YouTube Channel पर Verification badge क्या होता है ?

    जिस YouTube Channel पर verification badge लगा होता है , वो YouTube की तरफ से verified channel होता है | इससे यह भी प्रतीत होता है की यह YouTube Channel भरोसा के लायक है यानी की satisfied है |

    ये verification badge आपको कुछ इस तरह दीखता होगा - काले रंग के गोलाकार में उजला रंग का सही का टिक लगा हुआ और ये उनके YouTube Channel के नाम के साथ दीखता है |

    ये verification badge आपको सभी YouTube Channel पर देखने को नहीं मिलता है क्युकी इसको लगाने के लिए कुछ शर्त होता है और जो इस शर्त को पूरा करता है उन्ही YouTube Channel को verification badge मिलता है |

    नीचे आपको हम वो सारी शर्त बतलाने वाले हैं ----------

    YouTube Channel पर Verification badge लगाने के लिए कौन सी शर्त होती है ?

    अपने YouTube Channel पर verification badge लगाने के लिए आपको 09 शर्तों को पास करना होता है , आइये जानते हैं कौन-कौन ----------

    1. आपके YouTube Channel पर 100,000 कम से कम subscriber होने चाहिए |

    2. आपके YouTube Channel पर profile photo होनी चाहिए |

    3. आपके YouTube Channel पर Banner photo होनी चाहिए |

    4. आपके YouTube Channel में विवरण होना चाहिए जो की किसी के भी YouTube Channel में जाने पर about टैब में दीखता है |

    5. आपके YouTube Channel में जितने भी videos हैं , वो आपके ही होने चाहिए यानी की आपका ब्रांड का प्रतिनिधित्व होना चाहिए |

      ऐसा इसलिए क्युकी बहुत सारे YouTube Channel दूसरों के videos clip का इस्तेमाल करके खुद के चैनल पर 1 लाख subscriber करवा लेते हैं लेकिन वो videos उनके YouTube Channel का ब्रांड नहीं बन पाता है क्युकी वो videos उनके खुद के नहीं होते हैं तो ऐसे YouTube Channel इसके लिए योग्य नहीं होते हैं |

    6. आपका YouTube Channel सक्रिय होना चाहिए |

    7. आपका YouTube Channel का age थोडा सा पुराना होना चाहिए |

      क्युकी कुछ ऐसे भी YouTube Channel होते हैं जो आज बनाये और किसी से प्रमोट करवाकर 5-10 दिन में ही 1 लाख subscriber करवा लिए तो ये तुरंत इसके लिए योग्य नहीं होते हैं बल्कि कुछ 1-2 महीने इन्तेजार कर लेना चाहिए तभी ये YouTube Channel इसके लिए योग्य होते हैं |

    8. आपकी उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए जिस email id से आपने उस YouTube Channel को बनाया है |

    9. आपके YouTube Channel पर वर्त्तमान में community guidelines strike या copyright strike नहीं होना चाहिए |

      अगर है तो इन्हें अपने चैनल से हटाने पर ही आप Verification badge के लिए योग्य हो सकते हैं |
    नोट :-- कभी-कभी YouTube उन channel को भी verification badge दे देता है जिनके channel पर 1 लाख से कम subscriber होते हैं , ऐसा इसलिए क्युकी वो चैनल YouTube के बाहर बहुत अधिक प्रसिद्ध होते हैं |


    YouTube Channel पर Verification badge कैसे लगाये ?

    यदि आपका YouTube Channel ऊपर दिए गए शर्त को पूरा करता है तभी आप इस विधि को अपनाये -----------

    1. सबसे पहले आप  YouTube Verify  पर क्लिक करें |

    2. अब आप Apply now पर क्लिक करें , जो आपको नीचे फोटो में दिख रहा होगा |

    youtube channel par verification badge kaise lagaye,YouTube verification badge,how to add verification badge to youtube channel,how to verified youtube channel

    नोट :-- ध्यान दे की apply now पर क्लिक करने के बाद अपना email जरुर check कर ले की आपका उसी email से लॉग इन है न जिससे आपका YouTube Channel है |

    ये apply now का ऑप्शन सिर्फ उन्ही को दीखता है जिनका YouTube Channel ऊपर दिए गए शर्त को पूरा करता है |

    3. अब आप यहाँ अपना Channel name डाले |

    नोट :-- आपका जो भी चैनल का नाम जिस तरह से हो आपको अपने चैनल को open करके नाम को copy कर ले और उसको जस का तस paste कर दे |
    4. उसके बाद अपना Channel ID डाले |

    नोट :-- channel id के लिए आप youtube.com को browser में open करें | उसके बाद अपने profile photo पर क्लिक करें | अब Settings पर क्लिक करें |

    youtube channel par verification badge kaise lagaye,YouTube verification badge,how to add verification badge to youtube channel,how to verified youtube channel

    अब आप Advanced settings पर क्लिक करें | यहाँ आपको Channel ID मिल जाएगा , जिसको आप copy कर ले |

    youtube channel par verification badge kaise lagaye,YouTube verification badge,how to add verification badge to youtube channel,how to verified youtube channel

    5. अब आप  Submit  पर क्लिक कर दे |
    youtube channel par verification badge kaise lagaye,YouTube verification badge,how to add verification badge to youtube channel,how to verified youtube channel

    इतना करते ही आपके सामने email sent का confirmation message दिखेगा और आपके email id पर भी मैसेज आ जाएगा की आपका एप्लीकेशन आवेदन हो चूका है |

    YouTube Team आपके channel को review करेगी और अगर आपका चैनल उनके अभी शर्तों को पास कर जाता है तो आपके YouTube Channel पर verification badge लग जाएगा जिसका आपके पास email id पर मैसेज भी आ जायेगा |

    अगर आपका YouTube Channel शर्तों को पास नहीं करता है यानी की कुछ कमी दिखी तो रिजेक्ट भी हो जाएगा , जिसका मैसेज आपको email id पर भेज दिया जाएगा , इससे आप घबराये नहीं बल्कि आप अपने YouTube Channel से उस कमी को हटाकर आप फिर से ऊपर दी गयी विधि द्वारा अपने application को submit करें |


    YouTube Channel पर verification badge लगने के बाद कुछ सावधानियां

    अगर आपका YouTube Channel पर verification badge लग जाता है / लगा हुआ है तो आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए नहीं तो आपके YouTube Channel से कभी भी verification badge हटाया जा सकता है |

    आइये जानते हैं उन सावधानियों के बारे में ----------
    1. जिस नाम पर आपके YouTube Channel को verification badge मिला है , यदि आप उस नाम को बदलते हैं तो आपके YouTube Channel से verification badge हटा दिया जाएगा |

    अगर आप यह गलती करते हैं तो आपको फिर से ऊपर दी गयी विधि द्वारा अपने YouTube Channel पर verification badge लगाने के लिए application submit करना होगा |

    2. यदि आप YouTube के community guidelines / terms of service को तोड़ते हैं तो YouTube के पास पूरा अधिकार है की वो आपके YouTube Channel से verification badge हटा देगा |

    निष्कर्ष

    यहाँ दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये एवं कोई समस्या होने पर आप हमें कमेंट करें , हम आपकी पूरी सहायता करेंगे |

    इस जानकारी को अपने सभी दोस्तों एवं सोशल प्लेटफार्म पर शेयर जरुर करें ताकि दुसरे लोगों को भी मदद मिल सके |

    Tags

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Bottom Post Ad