Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem , Bihar Board || Bihar Board All Objective in Hindi Poem || Class 12th

यहाँ आपलोगों को हम class 12th के Hindi Poem के 13 lessons का पूरा ऑब्जेक्टिव question और answers बतलाने वाले हैं जिससे की आपको बोर्ड एग्जाम की तयारी करने में मदद मिल जाए और आप ज्यादा से ज्यादा मार्क्स अंग्रेजी में ला सके |

आपलोग भी यह बात जानते हैं की बोर्ड एग्जाम में कोरोना काल में 100 ऑब्जेक्टिव पूछे जा रहे थे और इस बार भी आपसे 2024 वार्षिक परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें से आपको सिर्फ 50 ऑब्जेक्टिव का जवाब देना है , अगर आपने 44-45 भी सही मार दिया तो आपका अच्छा मार्क्स score हो जाएगा |

इसलिए ऑब्जेक्टिव बहुत जरुरी है , इस पर आप फोकस अवश्य करे साथ में सब्जेक्टिव पर भी ध्यान देते रहे | तो आइये जानते हैं Hindi Poem के 13 lessons का सारा ऑब्जेक्टिव question & answers के बारे में 👇👇


BSEB Exam Preparation 2024
Bihar Board Class 12th Lesson wise All Objectives
Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Story
Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem
Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Story
Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Poem

Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem Bihar Board,Poem of Hindi class 12 bseb Objective,Bihar Board 12th Hindi Objective Question

    Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem

    1. कड़बक की रचना किसने किया ?
    उत्तर :--- मलिक मुहम्मद जायसी
    2. मलिक मुहम्मद जायसी का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1492 ई० में
    3. मलिक मुहम्मद जायसी का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1548 ई० में
    4. मलिक मुहम्मद जायसी का निवास-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- जायस, उत्तरप्रदेश
    5. मलिक मुहम्मद जायसी के पिता का नाम क्या है ?
    उत्तर :--- मलिक शेख ममरेज
    6. सूरदास का जन्म कब हुआ था ?
    उत्तर :--- 1478 ई० में
    7. सूरदास का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1583 ई० में
    8. सूरदास का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- दिल्ली के निकट 'सीही' गांव
    9. सूरदास का निवास-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- वृंदावन
    10. सूरदास के दीक्षागुरु कौन थे ?
    उत्तर :--- महाप्रभु वल्लभाचार्य
    11. तुलसीदास का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1543 ई० में
    12. तुलसीदास का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1623 ई० में
    13. तुलसीदास का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- राजापुर, बांदा , उत्तरप्रदेश
    14. तुलसीदास का मूल नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- रामबोला
    15. तुलसीदास के माता-पिता का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- हुलसी और आत्माराम दुबे
    16. छप्पय का रचना किसने किया था ?
    उत्तर :--- नाभादास
    17. नाभादास का जन्म कब हुआ था ?
    उत्तर :--- 1570 अनुमानतः
    18. नाभादास का जन्म स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- जयपुर
    19. नाभादास के दीक्षागुरु कौन थे ?
    उत्तर :--- स्वामी अग्रदास
    20. नाभादास कहां‌ स्थाई निवास करते थे ?
    उत्तर :--- वृंदावन
    21. कवित्त किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- भूषण
    22. भूषण का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1613 ई० में
    23. भूषण का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1715 ई० में
    24. भूषण का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- कानपुर, उत्तरप्रदेश
    25. भूषण के पिता का क्या नाम है ?
    उत्तर :--- रत्नाकर त्रिपाठी
    26. 'तुमुल कोलाहल कलह में ' किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- जयशंकर प्रसाद
    27. जयशंकर प्रसाद का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1889 ई० में
    28. जयशंकर प्रसाद का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 15 नवंबर, 1937 ई० में
    29. जयशंकर प्रसाद का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- वाराणसी
    30. जयशंकर प्रसाद के पिता का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- देवी प्रसाद साहु
    31. पुत्र वियोग किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- सुभद्रा कुमारी चौहान
    32. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म कब हुआ था ?
    उत्तर :--- 16 अगस्त,1904 ई० में
    33. सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन कब हुआ था ?
    उत्तर :--- 15 फरवरी, 1948 ई० में
    34. सुभद्रा कुमारी चौहान की मृत्यु किस दिन हूई ?
    उत्तर :--- बसंत पंचमी
    35. सुभद्रा कुमारी चौहान की मृत्यु कैसे हुई ?
    उत्तर :--- कार दुर्घटना में
    36. उषा किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- शमशेर बहादुर सिंह
    37. शमशेर बहादुर सिंह का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 13 जनवरी,1911 ई० में
    38. शमशेर बहादुर सिंह का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1993 ई० में
    39. शमशेर बहादुर सिंह का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- देहरादून, उत्तराखंड
    40. शमशेर बहादुर सिंह के माता-पिता का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- प्रभुदेई एवं तारीफ सिंह
    41. जन-जन का चेहरा एक किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- गजानन माधव मुक्तिबोध
    42. गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 13 नवंबर,1917
    43.गजानन माधव मुक्तिबोध का निधन कब हुआ ?
    उत्तर :--- 11 सितंबर, 1964
    44. गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- ग्वालियर, मध्यप्रदेश
    45. गजानन माधव मुक्तिबोध के माता-पिता का क्या नाम हैं ?
    उत्तर :--- पार्वती बाई एवं माधवराज मुक्तिबोध
    46. अधिनायक किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- रघुवीर सहाय
    47. रघुवीर सहाय का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 9 दिसंबर 1929
    48. रघुवीर सहाय की मृत्यु कब हुआ ?
    उत्तर :--- 30 दिसंबर 1990
    49. रघुवीर सहाय का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- लखनऊ, उत्तरप्रदेश
    50. रघुवीर सहाय के पिता का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- हरदेव सहाय
    51. 'प्यारे नन्हे बेटे को' किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- विनोद कुमार शुक्ल
    52. विनोद कुमार शुक्ल का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1 जनवरी, 1937 ई० में
    53. विनोद कुमार शुक्ल का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
    54. विनोद कुमार शुक्ल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किस पद थे ?
    उत्तर :--- एमोशिएट प्रोफेसर
    55. विनोद कुमार शुक्ल निराला सृजनपीठ में कब से कब तक अतिथि साहित्यकार रहे ?
    उत्तर :--- जून 1994 से जून 1996
    56. हार-जीत किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- अशोक वाजपेयी
    57. अशोक वाजपेयी का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 16 जनवरी 1941 ई० में
    58. अशोक वाजपेयी का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- दुर्ग, छत्तीसगढ़
    59. अशोक वाजपेयी का मूल निवास स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- सागर, मध्यप्रदेश
    Bihar Board Class 12th Lesson wise All Objectives
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Poem
    60. अशोक वाजपेयी ने बी० ए० किस विश्वविद्यालय से किया ?
    उत्तर :--- सागर विश्वविद्यालय
    61. 'गांव का घर' किसकी रचना है ?
    उत्तर :--- ज्ञानेन्द्रपति
    62. ज्ञानेन्द्रपति का जन्म कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1 जनवरी, 1950 ई० में
    63. ज्ञानेन्द्रपति का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- पथरगामा, झारखंड
    64. ज्ञानेन्द्रपति के माता-पिता का क्या नाम हैं ?
    उत्तर :--- सरला देवी एवं देवेंद्र प्रसाद चौबे
    65. ज्ञानेन्द्रपति ने स्नातक किस विषय से पुर्ण किया ?
    उत्तर :--- अंग्रेजी
    66. मलिक मुहम्मद जायसी के गुरु कौन थे ?
    उत्तर :--- शेख मोहिदी और सैयद अशरफ जहांगीर
    67. आरंभ में जायस क्या कर रहे थे ?
    उत्तर :--- किसानी
    68. मलिक मुहम्मद जायसी किस रोग से पीड़ित थे ?
    उत्तर :--- चेचक
    69. मलिक मुहम्मद जायसी किस अंग से वंचित थे ?
    उत्तर :--- बाई आंख और कान से
    70. पद्मावत कि रचना किसने की ?
    उत्तर :--- मलिक मुहम्मद जायसी
    71. मलिक मुहम्मद जायसी की कृति इस प्रकार हैं :-----
    उत्तर :--- चंपावत, होलीनामा, इतरावत
    72. पद्मावत किस राजा की प्रेमकथा हैं ?
    उत्तर :--- रतनसेन
    73. रतनसेन कहाँ का राजा हैं ?
    उत्तर :--- चितौड़
    74. पद्मावत में किस राजकुमारी की प्रेमकथा हैं ?
    उत्तर :--- पद्मावती
    75. पद्मावती कहां की राजकुमारी हैं ?
    उत्तर :--- सिंहल द्वीप
    76. पद्मावत में किस सुल्तान का चर्चा हैं ?
    उत्तर :--- अलाउद्दीन
    77. प्रेम के पीर के कवि कौन हैं ?
    उत्तर :--- मलिक मुहम्मद जायसी
    78. पाठ में कितनी कड़बक हैं ?
    उत्तर :--- दो
    79. पहला कड़बक कहा से लिया गया है ?
    उत्तर :--- प्रारंभिक छंद से
    80. दुसरा कड़बक कहा से लिया गया हैं ?
    उत्तर :--- अंतिम छंद से
    81. 'अंबहि' का अर्थ क्या है ?
    उत्तर :--- आम में
    82. 'पीर' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- पीड़ा
    83. 'कलंक' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- कोयला
    84. पद्मावत किस भाषा में लिखा गया हैं ?
    उत्तर :--- अवधी
    85. जायसी किस शाखा के कवि हैं ?
    उत्तर :--- प्रेममार्गी
    86. जायसी के काव्य का मुख्य रस कौन-सा हैं ?
    उत्तर :--- श्रंगार
    87. ' जौं लहि अंबहि डांभ न होई। तौ। लहि _____ बसाई न सोई।'.
    उत्तर :--- सुगंध
    88. कड़बक कविता कहाँ से लिया गया है ?
    उत्तर :--- पद्मावत
    89. सूरदास के दीक्षाकाल कब से कब तक है ?
    उत्तर :--- 1509-10 ई० में
    90. सूरदास जन्म से कब किस रोग से पीड़ित थे ?
    उत्तर :--- अंधे
    91. सूरदास की मुख्य कृति क्या है ?
    उत्तर :--- सूरसागर, साहित्यलहरी, सूरसारावली
    92. सूरदास किस भाषा के कवि थे ?
    उत्तर :--- ब्रजभाषा
    93. सूरदास के काव्य के तीन प्रधान विषय क्या हैं ?
    उत्तर :--- विनय- भक्ति, वात्सल्य और प्रेम-श्रंगार
    94. सूरदास की प्रस्तुति पाठ ' पद ' में किस भाव के हैं ?
    उत्तर :--- वात्सल्य
    95. सूरदास के पद किस से संकलित हैं ?
    उत्तर :--- सूरसागर
    96.. सूरदास ने प्रथम पद में किसका वर्णन किया हैं ?
    उत्तर :--- बाल कृष्ण का
    97. सूरदास ने दूसरे पद में किसका वर्णन किया है ?
    उत्तर :--- कृष्ण और पिता नंद की
    98. किसने सूरदास से कहा - ' सूर है के ऐसो घिघियात काहे हौ, कछु भगवतलीला वर्णन करौ।'
    उत्तर :--- गुरू वल्लभाचार्य
    99. सूर के पदों में मध्यकालीन कैसी कला शिखर पर पहुंच जाती हैं ?
    उत्तर :--- गीतिकला
    100. किसने लिखा है ? ' भोजन करि नंद अचमन लीन्है मांगत सूर जुठनियां।'
    उत्तर :--- सूरदास
    101. सूरदास किस भक्तिधारा के कवि थे ?
    उत्तर :--- कृष्णभक्ति धारा
    102. सूरदास किस काल के कवि थे ?
    उत्तर :--- मध्यकाल
    103. 'बिधु' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- चंद्रमा
    104. 'रांभति' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- गाय का रंभाना
    105. 'रोर' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- कोलाहल
    106. तुलसीदास के पत्नी का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- रत्नावली
    107. तुलसीदास के दीक्षागुरु कौन थे ?
    उत्तर :--- नरहरि दास, सूकरखेत के वासी
    108. तुलसीदास के शिक्षा गुरु कौन थे ?
    उत्तर :--- शेष सनातन, काशी के विद्वान
    109. तुलसीदास ने चारों वेदों, पुराणों, षड्दर्शन, का ज्ञान कहां से प्राप्त किया ?
    उत्तर :--- काशी
    110. तुलसीदास ने कितने वर्षों तक काशी में शिक्षा ग्रहण की ?
    उत्तर :--- पंद्रह वर्षों तक
    111. तुलसीदास के समकालीन कौन-कौन थे ?
    उत्तर :--- अब्दुर्रहीम खानखाना, महाराजा मानसिंह, नाभादास, टोडरमल
    112. ' विनय पत्रिका ' कि रचना किसने किया ?
    उत्तर :--- तुलसीदास
    113. 'बरवै रामायण' की रचना किसने किया ?
    उत्तर :--- तुलसीदास
    114. तुलसीदास द्वारा रचित 'हनुमान बाहुक' कितने छंदो में हैं ?
    उत्तर :--- 44 छंदो
    115. तुलसीदास द्वारा रचित 'हनुमान बाहुक' को किसका अंग माना जाता हैं ?
    उत्तर :--- कवितावली
    116. तुलसीदास ने ' रामचरितमानस ' की रचनारंभ किस तिथि को किया ?
    उत्तर :--- 1631 ई० में
    117. तुलसीदास ने ' रामचरितमानस ' की रचनारंभ किस तिथि को किया ?
    उत्तर :--- चैत्र शुक्ल नवमी मंगलवार रामजन्म
    118. तुलसीदास ने ' रामचरितमानस ' की रचना कब पूर्ण किया ?
    उत्तर :--- 1633 ई० में
    119. तुलसीदास ने ' रामचरितमानस ' की रचना किस तिथि को पूर्ण हुआ ?
    उत्तर :--- अगहन शुक्ल पंचमी
    120. तुलसीदास ने ' रामचरितमानस ' की रचना कितने दिनों में पुर्ण किया ?
    उत्तर :--- 2 वर्ष, 7 माह, 26 दिन
    121. तुलसीदास अपना कौन-सा प्रसिद्ध पद गाया करते थे ?
    उत्तर :--- ' भरत भए ठाढे़ कर जोरि'
    122. तुलसीदास को किसका अवतार कहा जाता हैं ?
    उत्तर :--- वाल्मीकि
    123. तुलसीदास ने रचना के लिए किस भाषा का उपयोग करते थे ?
    उत्तर :--- अवधी
    124. तुलसीदास ने गीतिकाव्य के लिए किस भाषा का उपयोग करते थे ?
    उत्तर :--- ब्रजभाषा
    125. ' अंघी ' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- पापी
    126. ' काजु ' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- कार्य
    127. ' कौर' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- भोजन , निवाला
    128. नाभादास ने भक्तमाल की रचनाकाल कब की ?
    उत्तर :--- 1585-1596 ई० में
    129.. नाभादास ने अष्टयाम की रचना किसन भाषा में किया ?
    उत्तर :--- ब्रजभाषा
    130. नाभादास कैसे कवि थे ?
    उत्तर :--- सगुणोपासक रामभक्त
    131. नाभादास किसके समकालीन थे ?
    उत्तर :--- तुलसीदास
    132. नाभादास किसके शिष्य थे ?
    उत्तर :--- अग्रदास
    133. भक्तमाल का अर्थ क्या है ?
    उत्तर :--- भक्त चरित्रों की माला
    134. छप्पय क्या हैं ?
    उत्तर :--- एक छंद
    135. छप्पय कितने पंक्तियों का गेय पद हैं ?
    उत्तर :--- छह
    136. 316 छप्पयों में कितने भक्तों के चरित वर्णित हैं ?
    उत्तर :--- 200
    137. छप्पय पाठ में किस-किस पर लिखे गए हैं ?
    उत्तर :--- कबीर सूरदास
    138. किसकी लिखी पंक्ति हैं?- ' सूर कवित्त सुनि कौन कवि, जो नहिं शिरचालन करै। '
    उत्तर :--- नाभादास
    139. किसने कहा हैं?-' भगति विमुख जे धर्म सो सब अधर्म करि गए। '
    उत्तर :--- नाभादास
    140. भक्तमाल में कितने छप्पय हैं ?
    उत्तर :--- 316
    141. नाभादास ने भक्तो के परिचय में किस शैली का परिचय दिया हैं ?
    उत्तर :--- समास‌-शैली
    142. ' आरूढ़' का अर्थ क्या है ?
    उत्तर :--- सवार
    143. भनी का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- वर्णन की
    144. छप्पय कविता कहाँ से लिया गया है ?
    उत्तर :--- भक्तमाल
    145. नाभादास का निधन कब हुआ था ?
    उत्तर :--- अज्ञात ( 1600 तक वर्तमान)
    146. नाभादास का स्थाई निवास कहाँ था ?
    उत्तर :--- वृन्दावन
    147. भूषण का उपनाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- भूषण
    148. भूषण को ' कवि भूषण ' कि उपाधि किसने दी ?
    उत्तर :--- राजा रूद्रसाह ने
    149. राजा रूद्रसाह कहां के राजा थे ?
    उत्तर :--- चित्रकूट
    150. शिवाजी के पुत्र का क्या नाम था ?
    उत्तर :--- शाहूजी
    151. पन्ना के राजा कौन थे ?
    उत्तर :--- छत्रसाल
    152. भूषण किस काल के कवि हैं ?
    उत्तर :--- रीतिकाल
    153. शिवराज भूषण किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- भूषण
    154. भूषण की कृतियां अप्राप्य है ---
    उत्तर :--- भूषण हजारा, भूषण उल्लास, दूषण उल्लास
    155. भूषण कैसे कवि थे ?
    उत्तर :--- रीतिबद्ध कवि
    156. रीतिकाल में किसकी प्रधानता थी ?
    उत्तर :--- श्रंगार रस
    157. भूषण किस भाषा में कविता लिखते थे ?
    उत्तर :--- ब्रजभाषा
    158. भूषण ने कितने कवित्त लिखे ?
    उत्तर :--- दो
    159. 'रतिनाह' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- कामदेव
    160. 'बितुंड' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- हाथी
    161. 'लाल' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- प्यारा
    162. 'करवाल' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- तलवार
    Bihar Board Class 12th Lesson wise All Objectives
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Poem
    163. 'अंभ' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- जल
    164. भूषण रीतिकाल के प्रसिद्ध कवि _____ और _____ के भाई के रूप में जाने जाते हैं ?
    उत्तर :--- चिंतामणि त्रिपाठी , मतिराम भूषण
    165. शिवराज भूषण में ______ छंद में ____ अलंकार का निरूपण है ?
    उत्तर :--- 384 , 105
    166. शिवराज भूषण में क्या है ?
    उत्तर :--- छत्रपति शिवाजी की प्रशस्ति करने वाला मुक्तको का संग्रह
    167. शिवा बावनी में कितने मुक्तक हैं ?
    उत्तर :--- 52
    168. शिवा बावनी में किसका बखान है ?
    उत्तर :--- छत्रपति शिवाजी की वीरता का
    169. छत्रसाल दशक में कितने छंद हैं ?
    उत्तर :--- 10
    170. छत्रसाल दशक में किसका उल्लेख है ?
    उत्तर :--- महाराज छत्रसाल की वीरता का यशोगान
    171. जयशंकर प्रसाद के पितामह कौन हैं ?
    उत्तर :--- शिवरत्न साहु
    172. जयशंकर प्रसाद ने कहा तक पढ़ा ?
    उत्तर :--- आठवीं
    173. जयशंकर प्रसाद के पिता कि मृत्यु कितने वर्षों में हो गई ?
    उत्तर :--- बारह वर्ष
    174. जयशंकर प्रसाद के ज्येष्ठ भाई का नाम क्या था ?
    उत्तर :--- शंभु रतन
    175. जयशंकर प्रसाद ने सवैयों की रचना किस भाषा में किया ?
    उत्तर :--- ब्रजभाषा
    176. जयशंकर प्रसाद के भांजे का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- अंबिका प्रसाद
    177. अंबिका प्रसाद ने इंदु का प्रकाशन कब शुरू किया ?
    उत्तर :--- 1909 ई० में
    178. जयशंकर प्रसाद की काव्य इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- झरना, आंसू, लहर
    179. जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध रचना कौन-सी हैं ?
    उत्तर :--- कामायनी
    180. जयशंकर प्रसाद ने कामायनी कि रचना कब पूर्ण किया ?
    उत्तर :--- 1936 ई० में
    181. जयशंकर प्रसाद की उपन्यास इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- कंकाल, तितली, इरावती
    182. जयशंकर प्रसाद कैसे कवि हैं ?
    उत्तर :--- छायावादी
    183. जयशंकर प्रसाद ने आरंभ में कविताएं किस भाषा में लिखना शुरू किया ?
    उत्तर :--- ब्रजभाषा
    184. जयशंकर प्रसाद ने बाद में किस भाषा को अपनाई ?
    उत्तर :--- खड़ी बोली हिंदी
    185. तुमुल कोलाहल कलह में लड़की का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- श्रद्धा
    186. 'मधुप' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- भौंरा
    187. 'तिमिर' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- अंधकार
    188. 'विकल' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- अशांत
    189. कामायनी क्या है ?
    उत्तर :--- प्रबंध काव्य
    190. सुभद्रा कुमारी चौहान की मृत्यु किस यात्रा के दौरान हुई ?
    उत्तर :--- नागपूर से जबलपुर वापसी में
    191. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म-स्थान कहां हैं ?
    उत्तर :--- इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश
    192. सुभद्रा कुमारी चौहान के माता-पिता का क्या नाम था ?
    उत्तर :--- श्रीमती धिराज कुवंर एवं ठाकुर रामनाथ सिंह
    193. सुभद्रा कुमारी चौहान के पति का क्या नाम हैं ?
    उत्तर :--- ठाकुर लक्ष्मण सिंह चौहान
    194. सुभद्रा कुमारी चौहान का विवाह कब हुआ था ?
    उत्तर :--- 1919 ई० में
    195. सुभद्रा कुमारी चौहान का विवाह कितने वर्ष में हुई ?
    उत्तर :--- 15 वर्ष में
    196. सुभद्रा कुमारी चौहान किस राज्य की एम. एल. ए. बनी ?
    उत्तर :--- मध्यप्रदेश
    197.सुभद्रा कुमारी चौहान किस पार्टी की एम. एल. ए. बनी ?
    उत्तर :--- कांग्रेस
    198. सुभद्रा कुमारी चौहान ने 'मुकुल' कविता कब लिखा ?
    उत्तर :--- 1930 ई० में
    199. 'त्रिधारा' किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- सुभद्रा कुमारी चौहान
    200. सुभद्रा कुमारी चौहान को ' मुकुल ' कृति पर कौन-सा पुरस्कार मिला ?
    उत्तर :--- सेकसरिया पुरस्कार
    201. सुभद्रा कुमारी चौहान को सेकसरिया पुरस्कार किस सम्मेलन में मिला ?
    उत्तर :--- हिंदी साहित्य सम्मेलन
    202. सुभद्रा कुमारी चौहान किस धारा की कवयित्री थी ?
    उत्तर :--- राष्ट्रीय भाव धारा
    203. सुभद्रा कुमारी चौहान कैसी कवयित्री थी ?
    उत्तर :--- छायावादी
    204. सरोज स्मृति किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- निराला
    205. निराला ने सरोज स्मृति किस लिए लिखी ?
    उत्तर :--- अपनी पुत्री की मृत्यु पर
    206. निराला की पुत्री का क्या नाम हैं ?
    उत्तर :--- सरोज
    207. "पुत्र वियोग" सुभद्रा कुमारी चौहान की किस कृति से लिया गया हैं ?
    उत्तर :--- मुकुल
    208. मां का हृदय शोक से क्यों भरा हैं ?
    उत्तर :--- पुत्र के असमय निधन से
    209. छौना का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- बेटा
    210. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म स्थान कहाँ है ?
    उत्तर :--- निहालपुर , इलाहाबाद उतरप्रदेश
    211. मुकुल क्या है ?
    उत्तर :--- कविता संग्रह
    212. सुभद्रा कुमारी चौहान प्रारंभिक शिक्षा के दौरान _______ के साथ थी ?
    उत्तर :--- महादेवी वर्मा
    213. महादेवी वर्मा और सुभद्रा कुमारी चौहान किस स्कूल में एक साथ पढ़ी हैं ?
    उत्तर :--- क्रास्थवेट गर्ल्स स्कूल
    214. शमशेर बहादुर सिंह ने बी० ए० कहां से किया ?
    उत्तर :--- इलाहाबाद
    215. शमशेर बहादुर सिंह ने बी० ए० कब पूर्ण किया ?
    उत्तर :--- 1933 ई० में
    216. शमशेर बहादुर सिंह का विवाह कब हुआ ?
    उत्तर :--- 1929 ई० में
    217. शमशेर बहादुर सिंह की पत्नी का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- धर्म देवी
    218. शमशेर बहादुर सिंह की पत्नी की मृत्यु कब हुई ?
    उत्तर :--- 1933 ई० में
    219. शमशेर बहादुर सिंह ने रूस की यात्रा पर कब गए ?
    उत्तर :--- 1978 ई० में
    220. शमशेर बहादुर सिंह ने दूसरा‌ सप्तक कब लिखा ?
    उत्तर :--- 1951 ई० में
    221. शमशेर बहादुर सिंह किसके समकालीन थे ?
    उत्तर :--- अज्ञेय, नागार्जुन
    222. शमशेर बहादुर सिंह ने लेखन कब शूरू किया ?
    उत्तर :--- 1932-33 ई० में
    223. शमशेर बहादुर सिंह को क्या कहते थे ?
    उत्तर :--- कवियों के कवि
    224. उषा कहानी का संबंध किससे हैं ?
    उत्तर :--- प्रकृति वर्णन
    225. किसने लिखा है- ' जादू टूटता है इस उषा का अब सूर्योदय हो रहा है' |
    उत्तर :--- शमशेर बहादुर सिंह
    226. किसने लिखा है- ' बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो ?
    उत्तर :--- शमशेर बहादुर सिंह
    227. 'खड़िया' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- खल्ली
    228. शमशेर बहादुर सिंह _____ और ______ भी थे ?
    उत्तर :--- कवि, शायर
    229. उषा का जादू कब प्रारंभ होता है ?
    उत्तर :--- प्रातः नभ यानी सूर्योदय से थोडा पहले
    230. उषा का जादू कब टूटता है ?
    उत्तर :--- सूर्योदय होने पर
    231. गजानन माधव मुक्तिबोध ने बी० ए० कब पूर्ण किये ?
    उत्तर :--- 1938 ई० में
    232. गजानन माधव मुक्तिबोध ने एम० ए० किस विषय से किया ?
    उत्तर :--- हिंदी
    233. गजानन माधव मुक्तिबोध ने एम० ए० कहां से की ?
    उत्तर :--- नागपूर विश्वविद्यालय
    234. गजानन माधव मुक्तिबोध ने एम० ए० कब पूर्ण किया ?
    उत्तर :--- 1953 ई० में
    235. गजानन माधव मुक्तिबोध ने मास्टरी कितने वर्षों में आरंभ किया ?
    उत्तर :--- 20 वर्षों में
    236. गजानन माधव मुक्तिबोध एक ______ थे ?
    उत्तर :--- वायुसेना
    237. गजानन माधव मुक्तिबोध ने नागपुर से निकलने वाले किस पत्र का संपादन किया ?
    उत्तर :--- नया खून
    238. गजानन माधव मुक्तिबोध ने ' नया खून ' का संपादन किस वर्ष किया ?
    उत्तर :--- 1956 ई० में
    239. गजानन माधव मुक्तिबोध ______ के एक कवि थे ?
    उत्तर :--- तार सप्तक
    240. गजानन माधव मुक्तिबोध की कविताएं इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- चांद का मुंह टेढ़ा है, भूरी- भूरी खाक धूल
    241. गजानन माधव मुक्तिबोध की कथाएं हैं ----
    उत्तर :--- काठ का सपना, विपात्र, सतह से उठता आदमी
    242. गजानन माधव मुक्तिबोध कौन-सी भाषा बोलते थे ?
    उत्तर :--- मराठी
    243. गजानन माधव मुक्तिबोध कैसे कवि थे ?
    उत्तर :--- प्रयोगवाद
    244. 'जन-जन का चेहरा एक' कविता में कौन-कौन से महाद्विप का वर्णन हैं ?
    उत्तर :--- एशिया, यूरोप, अमेरिका
    245. ' जन-जन का चेहरा एक' में किन-किन नदियों का वर्णन हैं ?
    उत्तर :--- गंगा, इरावती, मिनाम, अमेजन, नील
    246. ' संताप' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- गहरा दुख
    247. रघुवीर सहाय के पिता क्या थे ?
    उत्तर :--- एक शिक्षक
    248. रघुवीर सहाय ने एम० ए० किस विषय से किया ?
    उत्तर :--- अंग्रेजी
    249. रघुवीर सहाय ने एम० ए० कहां से किया ?
    उत्तर :--- लखनऊ विश्वविद्यालय
    250. ' लोग भूल गए है' किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- रघुवीर सहाय
    251. रघुवीर सहाय को किस कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला ?
    उत्तर :--- लोग भूल गए है
    252. रघुवीर सहाय की कृति ' लोग भूल गए हैं' क्या हैं ?
    उत्तर :--- कविता
    253. रघुवीर सहाय ने पत्रकारिता को आरंभ किस पत्रिका से किया ?
    उत्तर :--- नवजीवन
    254. _______ में एक कवि के रूप में शामिल थे ?
    उत्तर :--- दूसरा सप्तक
    255. 'आत्महत्या के विरूद्ध ' किसकी कृति हैं ?
    उत्तर :--- रघुवीर सहाय की
    256. रघुवीर सहाय कि कहानीयां इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- सीढियां पर धूप में, रास्ता इधर से है, जो आदमी हम बना रहे हैं
    257. 'अधिनायक' रघुवीर सहाय कि किस कृति से लिया गया है?
    उत्तर :--- 'आत्महत्या के विरूद्ध'
    258. 'अधिनायक' में वर्णित गरीब लड़का का क्या नाम है?
    उत्तर :--- हरचना
    259. 'भूल गलती' किसकी रचना है?
    उत्तर :--- मुक्तिबोध
    260. किसने लिखा हैं ? -----
    'पूरब पश्चिम से आते हैं
    नंगे बूचे नर-कंकाल
    सिंहासन पर बैठा, उनके
    तमगे कौन लगाता है।
    उत्तर :--- रघुवीर सहाय
    261. ' तमगे ' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- मेडल
    262. विनोद कुमार शुक्ल को रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार से कब सम्मानित किए गए ?
    उत्तर :--- 1992 ई० में
    263. विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य अकादमी पुरस्कार से कब सम्मानित किए गए ?
    उत्तर :--- 1999 ई० में
    264. विनोद कुमार शुक्ल को दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान से कब सम्मानित किए गए ?
    उत्तर :--- 1997 ई० में
    265. विनोद कुमार शुक्ल की पहला कविता कौन हैं ?
    उत्तर :--- लगभग जयहिंद
    266. विनोद कुमार शुक्ल की ' लगभग जयहिंद ' कब प्रकाशित किया ?
    उत्तर :--- 1971 ई० में
    267. विनोद कुमार शुक्ल ने 'अतिरिक्त नहीं' कब लिखा ?
    उत्तर :--- 2001 ई० में
    268. विनोद कुमार शुक्ल का उपन्यास इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे, दीवार में एक खिड़की रहती थी
    269. विनोद कुमार शुक्ल की कहानीयां इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- पेड़ पर कमरा, महाविद्यालय
    270. विनोद कुमार शुक्ल कि किस कृति पर फिल्म बनानी है ?
    उत्तर :--- नौकर की कमीज
    271. विनोद कुमार शुक्ल कि कृति 'नौकर की कमीज' पर फिल्म किसने बनाया ?
    उत्तर :--- मणि कौल
    Bihar Board Class 12th Lesson wise All Objectives
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Poem
    272. विनोद कुमार शुक्ल क्या थे ?
    उत्तर :--- कवि और कथाकार
    273. 'प्यारे नन्हे बेटे को कविता' किस कविता से लिया गया ?
    उत्तर :--- वह आदमी नया गरम कोट पहनकर चला गया विचार की तरह
    274. प्यारे नन्हे बेटे को कविता में वर्णित नायक कहां-का रहने वाला था ?
    उत्तर :--- भिलाई, छत्तीसगढ़
    275. प्यारे नन्हे बेटे को कविता में क्या प्रश्न पूछा गया ?
    उत्तर :--- बतलाओ आसपास कहां-कहां लोहा है।
    276. ' प्यारे नन्हे बेटे को ' कविता में लोहा किसका प्रतीक है ?
    उत्तर :--- कर्म
    277. 'समसी' का अर्थ क्या है ?
    उत्तर :--- संड़सी
    278. 'वह आदमी नया गरम कोट पहनकर चला गया विचार की तरह' कब प्रकाशित हुआ ?
    उत्तर :--- 1981
    279. _____ भाषा में इनकी कविताओं एवं एक कहानी संग्रह ______ का अनुवाद हो चुका है ?
    उत्तर :--- इतावली , पेड़ पर कमरा
    280. अशोक वाजपेयी ने एम० ए० किस विश्वविद्यालय से किया ?
    उत्तर :--- सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली
    281. अशोक वाजपेयी ने एम० ए० किस विषय से किया ?
    उत्तर :--- अंग्रेजी
    282. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में प्रथम कुलपति कौन थे ?
    उत्तर :--- अशोक वाजपेयी
    283. अशोक वाजपेयी को प्राप्त सम्मान इस प्रकार हैं ----
    उत्तर :--- साहित्य अकादमी पुरस्कार, दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान
    284. 'कहीं नहीं वहीं' किसकी रचना है ?
    उत्तर :--- अशोक वाजपेयी
    285. अशोक वाजपेयी की रचना 'कहीं नहीं वहीं' एक ______ हैं ?
    उत्तर :--- गद्य कविता
    286. अशोक वाजपेयी की स्तंभ लेखन का नाम क्या हैं ?
    उत्तर :--- कभी कभार
    287. तत्पुरुष किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- अशोक वाजपेयी
    288. समय के पास समय किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- अशोक वाजपेयी
    289. सेंट जाॅन पर्स एक ______ कवि हैं ?
    उत्तर :--- फ्रांसीसी
    290. हार-जीत कविता किस से लिया गया हैं ?
    उत्तर :--- कहीं नहीं वहीं
    291. 'दरवाजा' गद्य कविता किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- अशोक वाजपेयी
    292. ज्ञानेन्द्रपति ने स्नातक कहा से किया ?
    उत्तर :--- पटना विश्वविद्यालय
    293. ज्ञानेन्द्रपति ने एम० ए० किस विषय से किया ?
    उत्तर :--- अंग्रेजी
    294. ज्ञानेन्द्रपति ने एम० ए० कहां से किया ?
    उत्तर :--- पटना विश्वविद्यालय
    295. ज्ञानेन्द्रपति ने हिंदी से एम० ए० किस विश्वविद्यालय से किया ?
    उत्तर :--- बिहार विश्वविद्यालय , मुजफ्फरपुर
    296. ज्ञानेन्द्रपति कहां के निवासी थे ?
    उत्तर :--- वाराणसी, उत्तरप्रदेश
    297. ज्ञानेन्द्रपति को 'पहल सम्मान' कब मिला ?
    उत्तर :--- 2006 ई० में
    298. ज्ञानेन्द्रपति को साहित्य अकादमी पुरस्कार किस कृति पर दिया गया ?
    उत्तर :--- संशयात्मा
    299. ज्ञानेन्द्रपति की ' संशयात्मा ' कैसी कृति हैं ?
    उत्तर :--- कविता
    300. ज्ञानेन्द्रपति ने ' संशयात्मा ' कब लिखा ?
    उत्तर :--- 2004 ई० में
    301. ज्ञानेन्द्रपति को साहित्य अकादमी पुरस्कार से किस वर्ष सम्मानित किया गया ?
    उत्तर :--- 2006 ई० में
    302. 'कवि ने कहा' ______ हैं।
    उत्तर :--- कविता
    303. ज्ञानेन्द्रपति द्वारा लिखित काव्य नाटक कौन हैं ?
    उत्तर :--- एकचक्रानगरी
    304. 'गंगातट' किसकी रचना हैं ?
    उत्तर :--- ज्ञानेन्द्रपति
    305. 'गांव का घर' कविता किस कविता संग्रह से लिया गया हैं ?
    उत्तर :--- संशयात्मा
    306. 'चंद्रविंदु की चिंता' किसकी कविता हैं ?
    उत्तर :--- ज्ञानेंद्रपति
    307. कवि किसके खो जाने से चिंतित हैं ?
    उत्तर :--- पंच परमेश्वर
    308. ' धंवल' का अर्थ क्या हैं ?
    उत्तर :--- उजला



    Class 12th Hindi All Poem Objective Chapter wise

    1. कड़बक - मलिक मुहम्मद जायसी || VVI Total Objective
    2. पद - सूरदास || VVI Total Objective Question
    3. पद - तुलसीदास || VVI Total Objective
    4. छप्पय - नाभादास || VVI Total Objective
    5. कवित - भूषण || VVI Total Objective
    6. तुमुल कोलाहल कलह में - जयशंकर प्रसाद || VVI Total Objective
    7. पुत्र वियोग - सुभद्रा कुमारी चौहान || VVI Total Objective
    8. उषा - शमशेर बहादुर सिंह || VVI Total Objective
    9. जन-जन का चेहरा एक - गजानन माधव मुक्तिबोध || VVI Total Objective
    10. अधिनायक - रघुवीर सहाय || VVI Total Objective
    11. प्यार नन्हे बेटे को - विनोद कुमार शुक्ल || VVI Total Objective
    12. हार-जीत - अशोक वाजपेयी || VVI Total Objective
    13. गाँव का घर - ज्ञानेन्द्रपति || VVI Total Objective

    निष्कर्ष

    यहाँ दी गयी जानकारी से आपलोग याद करेंगे तो आपको पक्का  (Hindi Poem के 13 lessons से)  कोई भी ऑब्जेक्टिव नहीं छूटेगा बस आपको इन Objectives को याद करने की आवश्यकता है |

    अगर आपलोगों को यह जानकारी अच्छी लगी तो इस post को अपने सभी दोस्तों के पास नीचे दिए गए शेयर बटन से शेयर जरुर करें ताकि उनलोगों को भी इस जानकारी का लाभ मिल सके तथा आपको यह जानकारी कैसी लगी , नीचे कमेंट्स box में कमेंट जरुर करे |


    Bihar Board Class 12th Lesson wise All Objectives
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For Hindi Poem
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Story
    Bihar Board, Class 12th Total Objective Question For English Poem
    Tags

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Bottom Post Ad